Breaking
Mon. Apr 27th, 2026

Nbcindia24/ वीरेंद्र भारद्वाज /दल्लीराजहरा/ डौंडी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास का घेराव करने के लिए दल्लीराजहरा व डोंडी से सैकड़ों भाजपाई 1 दिन पूर्व राजधानी रायपुर पहुंच गए थे और  24 अगस्त को भी दर्जनों लोग अपने -अपने साधन से रायपुर राजधानी पहुंचे।

जिलाध्यक्ष अनुसूचित जन जाति मोर्चा बालोद व सांसद प्रतिनिधि विक्रम धुर्वे के नेतृत्व में सैकड़ों लोग राजधानी कूच किए और राज्य शासन के मुखिया भूपेश बघेल के खिलाफ में विभिन्न नारेबाजी कर मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया, मुख्यमंत्री निवास के घेराव को लेकर रायपुर राजधानी पुलिस ने सैकड़ों लोगों की गिरफ्तारियां की जिसमें दल्ली राजहरा के दर्जनों भाजपाई भी शामिल थे, दल्लीराजहरा मंडल व डौंडी मंडल के भाजपा कार्यकर्ता बुधवार को रायपुर में आयोजित प्रदर्शन में शामिल हुए। अलग अलग जगहों से भाजयुमो कार्यकर्ता विभिन्न वाहनों से रायपुर गए थे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन, भूपेश सरकार मुर्दाबाद, कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद के नारे लगाए। रायपुर में आयोजित प्रदर्शन में शामिल होने के लिए विक्रम धुर्वे सांसद प्रतिनिधि सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए। श्री ध्रुवे ने कहा छत्तीसगढ की सरकार युवा और छत्तीसगढ की जनताओ के साथ छल कपट कर ठग रही है श्री ध्रुवे आगे कहा की 2023 में भूपेश की ठगेश सरकार को उखाड़ फेक भाजपा की फिर से सरकार बनाने बनेगी।

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *