Breaking
Thu. Apr 23rd, 2026

छत्तीसगढ़/ अनिल गुप्ता दुर्ग-भिलाई/ बीएसपी के इंफोर्समेंट डिपार्टमेंट ने आज एक बड़ी कार्यवाही
करते हुये महालक्ष्मी क्रेन कंपनी को सील कर दिया है। जानकारी के अनुसार क्रेन कंपनी के ऊपर टैक्स का पौने दो करोड़ रुपया बकाया था। मामला संपदा न्यायालय में था। आदेश आने के बाद आज कार्यवाही को अंजाम दिया गया। जिसमें 100 से अधिकारी और कर्मचारी शामिल थे। और इन्ही की निगरानी में वीडियोग्राफी के साथ सील की पूरी कार्यवाही की गई है।

नेशनल हाइवे के किनारे स्तिथ क्रेन कंपनी महालक्ष्मी ट्रेडिंग में आज उस समय हड़कंप मच गया। जब बीएसपी के प्रवर्तन विभाग की टीम के साथ पुलिस बल यहां सील बंद कार्यवाही करने के लिए पहुँची। यह कंपनी कई राज्यो में हाईड्रोलिक क्रेन की सप्लाई करती है। कंपनी पर टैक्स के रूप में पौने दो करोड़ रुपये बकाया है। जिसके संबध में कई बार नोटिश भी जारी किया गया। लंबे समय से मामला संपदा न्यायालय में भी चल रहा था। और आज आदेश होने पर एक बड़ी कार्यवाही की गई है। जिसमे क्रेन कंपनी के दोनों गेट को सील कर दिया है। और कब्जा मुक्त करने के लिए नोटिश भी जारी किया गया है।

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *