Breaking
Thu. Apr 23rd, 2026

Chhattisgarh/ मनीष कुमार चंद्रा जांजगीर-चापा/ जिले के मूलमुला थाना क्षेत्र मे कपड़ा प्रेस करने के दौरान करंट की चपेट मे आने से 12 वीं के छात्र की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पंचनामा के बाद मर्ग कायम कर शव पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार मुलमुला थाना क्षेत्र के पकरिया झूलन निवासी मनीष केवट पिता संतराम केवट उम्र 18 वर्ष सुबह स्कूल जाने की तैयारी कर रहा था और घर पर अपने कपड़े प्रेस करने लगा। इसी दौरान वह करंट की चपेट मे आ गया। करंट लगने से छात्र मनीष अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा। परिजन मनीष को गंभीर हालत में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पामगढ़ लेकर गए जहां डॉक्टरो ने मनीष को मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना परिवार के लोगों ने पामगढ़ पुलिस को दी है जिसके बाद पुलिस ने पंचनामा के बाद मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मनीष छात्र स्थानीय निजी स्कूल में क्लास 12वीं का छात्र था मनीष शुरू से ही पढ़ने लिखने में मेघावी छात्र था उसके स्वभाव से मृदु भाषी होने की वजह से गांव के लोगों का चहेता था। मनीष की मौत की खबर से पूरा गांव स्तब्ध है।

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *