Breaking
Thu. Apr 23rd, 2026

Nbcindia24/ वीरेंद्र भारद्वाज/ दल्ली राजरा । महामाया खदान सड़क मार्ग पर गोटूलमुंडा के आगे रेल्वे ब्रिज के बीच सड़क में पानी भर जाने से वाहन चालको के साथ-साथ पैदल जाने वाले लोगों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है यह मार्ग बी एस पी के द्वारा ही बनाया गया है

यहां भिलाई इस्पात संयंत्र की ट्रक चलती है लेकिन बी एस पी सड़क के मरमत की ओर ध्यान नही दे रही है । सिर्फ महामाया खदान से भारी वाहन में ओवर लोड आयरन ओर भरकर सड़क पर परिवहन कर सड़क को  खराब कर रही है । चौराहा पड़ाव से कुछ ही दूरी पर रेलवे अंडर ब्रिज में बारिश का पानी भर जाने से लोग परेशानी से जूझ रहे हैं इस जगह पर  कीचड़ स करीब 2 फिट गड्ढा बन गया हैं जिससे पैदल ,दुपहिया चार पहिया का आना जाना हुवा नामुमकिन ,राहगीर हो रहे हलाकान ,,,इस सड़क से नर्राटोला ,आड़ेझर,कोटागोव,कुमुडकट्टा ,महामाया ,नलकसा, हिड़कापार ,मलकुवर,करीब10 से 12 गाँव के लोगों का आवाजाही का एक मात्र सड़क है ।

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *