Breaking
Tue. Apr 28th, 2026

Nbcindia24/ वीरेंद्र भारद्वाज /दल्ली राजहरा।  छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी व जिला कांग्रेस कमेटी बालोद के निर्देशानुसार केबिनेट मंत्री व  विधायक श्रीमती अनिला भेंडिया  के मार्गदर्शन में ब्लाक कांग्रेस कमेटी दल्लीराजहरा के द्वारा अविभाजित मध्यप्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री पंडित रविशंकर शुक्ल व पूर्व केंद्रीय मंत्री छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ नेता शहीद विद्याचरण शुक्ल की जयंती मनाई गई। तथा महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बाल गंगाधर लोकमान्य तिलक जी की पुण्यतिथि मनाई गई । सर्वप्रथम बाल गंगाधर तिलक,पंडित रविशंकर शुक्ल व शहीद विद्याचरण शुक्ल के तैलचित्र पर माल्यार्पण,तिलक व पुष्पांजलि कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया तथा दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धाजली दी गई और उनके द्वारा देश प्रदेश हित में किये गए कार्यों को स्मरण किया गया। सभा को ब्लाक अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर,नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर,उत्तर मण्डल कांग्रेस अध्यक्ष विवेक मसीह,जिला महामंत्री रतिराम कोसमा,एल्डरमैन प्रमोद तिवारी, जिला इंटक अध्यक्ष भूपेंद्र दिल्लीवार,राजकुमार साहू ने लोकमान्य तिलक जी,रविशंकर शुक्ल जी व विद्या जी की जीवनी पर प्रकाश डाले । कार्यक्रम का संचालन महामंत्री सुरेश ठाकुर ने किया व आभार प्रदर्शन महामंत्री श्रीनिवास राव ने किया। इस अवसर पर ब्लॉक उपाध्यक्ष जसपाल सिंह भाटिया,आई एल सोनवानी, जिला अल्पसंख्यक महामंत्री रूबी एंथोनी,महामंत्री शकील खान, रामू शर्मा,कोषाध्यक्ष नवीन कथूरिया,एल्डरमेन के व्ही अब्राहम, जगदीश श्रीवास,पार्षद स्वप्निल तिवारी,चंद्रप्रकाश बोरकर,पूर्व पार्षद रमेश भगत,योगराज ठाकुर,अनिल कोम्बे सहित कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *