Breaking
Tue. Apr 28th, 2026

छत्तीसगढ़ सरकार गौठानों में गोबर खरीद रही, तो वही दूरी ओर उनके अधिकारी असहाय लोगों को गोबर खिलाने की धमकी दे रहे ये हम नही बल्कि वृद्धाश्रम में रह रही एक बुजुर्ग महिला ने केयरटेकर पर आरोप लगाई है क्या है पूरा मामले पढ़े. Nbcindia24

दरअसल बालोद जिला मुख्यालय स्थित सुख आश्रय वृद्धाश्रम में रह रही बुजुर्ग महिला मंगली बाई ने आश्रम की केयरटेकर भारती सोनवानी कि शिकायत करने कलेक्ट्रेट पहुंची जहां उन्होंने वृद्धाश्रम की केयरटेकर पर गंभीर आरोप लगाते हुए बतलाया कि शनिवार 14 जुलाई को वृद्धाश्रम का निरीक्षण करने पहुंचे थे जहां कलेक्टर द्वारा वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्गों से उनका हाल-चाल जान मिलने वाले भोजन व्यवस्था के बारे में पूछा गया जिस पर उन्होंने कहा जो अच्छा बनता है उसी को खाते हैं साहब…

बुजुर्ग महिला का आरोप देखें वीडियो?

बस इसी बात से वृद्धाश्रम के केयरटेकर भारती सोनवानी बुजुर्ग महिला से नाराज हो गई वो चाहती थी कि कलेक्टर के सामने वृद्धाश्रम में मिलने वाले व्यवस्था का गुणगान करें जो यह बुजुर्ग नहीं कर पाई इस बात से खफा केयरटेकर कहने लगे तुम लोगों को जितना अच्छा खिलाओ नमक हराम हो तुम लोग गोबर और मैला लाकर खिलाने के लायक हो यही नही रोजाना दाल और चटनी खिलाने की बात कहते हुए वृद्धाश्रम से निकलने का लगाया आरोप लगाया।

कलेक्टर ने फोन पर लगाया फटकार ?

फरियाद लेकर कलेक्ट्रेट पहुंची बुजुर्ग महिला ने जब अपनी बात कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह को बतलाए तो कलेक्टर ने तत्काल फोन पर केयरटेकर को फटकार लगाते हुए समाज कल्याण विभाग अधिकारी की कार से बुजुर्ग महिला को वृद्धाश्रम भिजवाया।

बालोद कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने कहा?

कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने कहा विषय आया है मामला इतना बड़ा भी नही की तत्काल कार्यवाही होनी चाहिए थी इसलिए तत्काल महिला को वृद्धाश्रम भेज दी गई है ताकि कोई परेशानी ना हो और बुजुर्ग महिला को भी समझा दी गई है वृद्धाश्रम की व्यवस्था के अनुसार काम करे।

 

बहरहाल वृद्धाश्रम की महिमा मंडल न करने पर केयरटेकर द्वारा गोबर और मैल (गंदगी) खिलाने की धमकी दे वृद्धाश्रम से निकालने की महिला का आरोप सच हो तो विषय बेहत गंभीर है।

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *