Breaking
Sat. Apr 25th, 2026

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश न्यायमूर्ति अरूप कुमार गोस्वामी आज अपने एक दिवसीय शासकीय प्रवास पर जिला न्यायालय बालोद पहुंचे। इस दौरान जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रज्ञा पचैरी, कलेक्टर डाॅ.गौरव कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव सहित अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों ने उनका आत्मीय अभिनंदन किया।


इस अवसर पर मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति गोस्वामी ने जिला न्यायालय परिसर बालोद का अवलोकन भी किया। न्यायमूर्ति गोस्वामी जिला न्यायालय परिसर में जिला अधिवक्ता संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने अधिवक्ताओं को बधाई एवं शुभकामना देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा जनहित में निष्ठापूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन करने को कहा। इस दौरान उन्होंने सभागार में उपस्थित वरिष्ठ अधिवक्ताओं से बातचीत भी की और उपस्थित अधिवक्ताओं से कुशलक्षेम भी पूछा। न्यायमूर्ति श्री अरूप कुमार गोस्वामी ने जिला न्यायाधीश कक्ष में जिला एवं सत्र न्यायाधीश, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक तथा वरिष्ठ न्यायाधीशों के साथ आवश्यक चर्चा भी की।

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *