Breaking
Fri. Apr 24th, 2026

Nbcindia24/छत्तीसगढ़
रघुनंदन पंडा दुर्ग/ राज्यसभा भाजपा सांसद सरोज पांडेय के नेतृत्व में भाजपा की दुर्ग जिला इकाई ने दुर्ग नगर निगम प्रशासन के खिलाफ हल्ला बोला। भाजपा के इस विरोध प्रदर्शन में हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता सहित आम जन भी शामिल हुए। हल्ला बोल कार्यक्रम के दौरान सांसद सरोज पांडेय का दबंग रूप भी देखने को मिला।

कभी 10 साल तक दुर्ग निगम की महापौर रहे सरोज पांडे ने पहली बार निगम के विरोध में घेराव किया , भारतीय जनता पार्टी ने काफी आक्रामक रूप में दुर्ग नगर निगम के खिलाफ हल्ला बोला। भारी संख्या में पुलिस अधिकारियों और बल को निगम कार्यालय के बाहर तैनात किया गया था कि आंदोलनकारियों को अंदर नहीं जाने देना है। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए डबल बैरिकेड्स लगाए थे।

दुर्ग सांसद सरोज पांडेय के नेतृत्व में रैली जब दुर्ग निगम के करीब पहुंची तो उन्हें बाहर ही रोक दिया गया सरोज पांडेय ने दुर्ग पुलिस को चार से पांच बार बैरिकेड्स खोलने के लिए कहा जब पुलिस नहीं मानी तो उन्होंने कहा कि उन्हें 5 मिनट नहीं लगेंगे इसे खोलने के लिए सांसद सरोज के इतना कहते ही हजारों की संख्या भाजपाई टूट पड़े कुछ ही मिनट में वह लोग बैरिकेड्स और लोहे का गेट तोड़ते निगम परिसर में घुस गए इस दौरान कई भाजपा नेत्रियों और महिला पुलिस को चोट भी लगी जब पुलिस प्रदर्शनकारियों को रोकने में नाकामयाब रही तो वह खुद ही पीछे हट गई और माहौल शांत हो गया।

सांसद सरोज पांडेय ने कहा पिछले तीन सालों में दुर्ग शहर का विकास ठप हो गया है कांग्रेस के विधायक और महापौर पुराने काम को तोड़कर वहां अपना नाम लगाने की राजनीति कर रहे हैं उन्होंने कहा कि गौरव पथ की हालत विकास के नाम पर खस्ताहाल कर दी गई है लोगों से पर्याप्त पानी और रहने के लिए पट्टा देने का वादा किया गया था वह अभी तक पूरा नहीं हुआ है दुर्ग शहर की जनता के साथ अन्याय भाजपा नहीं होने देगी सांसद पांडेय ने कहा किसी बीमार आदमी को लिपस्टिक लगाकर खड़ा करेंगे वह कैसा दिखाई देता है वैसा ही आज दुर्ग शहर दिखाई दे रहा है।

 

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *