Breaking
Fri. Apr 24th, 2026

nbcindia24/वीरेन्द्र भारद्वाज/ दल्लीराजहरा ।  छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी व जिला कांग्रेस कमेटी बालोद के निर्देशानुसार केबिनेट मंत्री व लोकप्रिय क्षेत्रीय विधायक श्रीमती अनिता भेंडिया जी के मार्गदर्शन में ब्लाक कांग्रेस कमेटी दल्लीराजहरा के द्वारा आज दिनांक 21 मई दिन शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री,आधुनिक भारत के निर्माता,संचार क्रांति के जनक भारतरत्न स्व राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि को आतंकवाद विरोध दिवस के रूप में मनाया गया।सर्वप्रथम राजीव गांधी जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण किया गया तिलक व पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया तथा दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धाजली दी गई और राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि को आंतकवाद विरोध दिवस के रूप में मनाया गया और आंतकवाद के विरोध में शपथ दिलाई गई। राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर,नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर,जिला सचिव युवराज साहू, जिला सयुक्त महामंत्री रामजतन भारद्वाज,ब्लाक उपाध्यक्ष मोहन लाल साहू,आई एल सोनवानी,मुमताज कुरैशी ने राजीव गांधी की जीवनी पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन उत्तर मंडल अध्यक्ष विवेक मसीह ने व आभार प्रदर्शन दक्षिण मंडल अध्यक्ष संतोष पांडेय ने किया। इस अवसर पर जिला सयुक्त महामंत्री विजय जोगदण्ड, जिला अल्पसंख्यक महामंत्री रूबी एंथोनी, एल्डरमैन राजू वर्गीस, जगदीश श्रीवास, कोषाध्यक्ष नवीन कथूरिया,महामंत्री श्रीनिवास राव, प्रदीप बाघ, हरिश खस,रामू शर्मा, पप्पू पंजवानी, डोमेन्द्र सावलकर, बसंत साहू सहित कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

 

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *