Breaking
Thu. Apr 23rd, 2026

Chhattisgarh/बालोद जिले के दल्ली राजहरा थाना में एक युवती ने युवक पर शादी का प्रलोभन दे 6 साल से शारीरिक शोषण कर शादी से मुकरने का आरोप लगा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई जिस पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ पास्को एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

दरअसल पुलिस में दर्ज पीड़ित युवती की रिपोर्ट के अनुसार दल्ली राजहरा बस स्टैंड चौक निवासी आरोपी तरुण गनिर 2016 में पीड़ित युवती को नाबालिक होते हुए अपने प्रेमजाल में फसा लिया और शादी का प्रलोभन दे 6 सालों तक शारिरिक संबंध बनाता रहा, प्रार्थीया जब बालिक हो गई और युवक से शादी करने की बात की तो युवक अपने बातों से मुकर शादी करने से ही इनकार कर दिया।

पीड़ित युवती ने पुलिस रिपोर्ट में यह भी बतलाया कि आरोपी तरुण गनिर मकान बनाने के लिए उनसे 4 लाख रुपये भी लिए है।

लता तिवारी, थाना दल्ली राजहरा

लता तिवारी :- मामले को लेकर युवती ने 11/03/2022 को दल्ली राजहरा थाने में आरोपी तरुण गनिर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिसपर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ पास्को एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया गया था जिसके बाद से आरोपी लगातार फरार चल रहा था जो 11/04/2022 को न्यायालय में सरेंडर किया जिन्हें पुलिस हिरासत में ले न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड में जेल भेजा गया।

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *