Breaking
Thu. Apr 23rd, 2026

nbcindia24 /वीरेन्द्र भारद्वाज/ बालोद – गुरुर ब्लॉक में आज आम आदमी पार्टी ने निकाला बदलबो छत्तीसगढ़ विजन की विजय यात्रा,जिसमे सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे,आम आदमी पार्टी का विजन इस यात्रा के माध्यम से बताया गया की दिल्ली और पंजाब में आप की सरकार ने जनहित के लिए जो अथक प्रयास कर,महिलाओं को 1000 पेंशन,शिक्षा, स्वास्थ,बिजली,पानी की सुविधा,पंजाब में सरकार बनते ही रोजगार के खुले द्वारा के संदेश को जन जन तक पहुंचाया गया वा ऐसी ही व्यवस्थाओं को छत्तीसगढ़ में लाकर छत्तीसगढ़ को भी दिल्ली और पंजाब की तरह बदलने के लिए आम आदमी पार्टी ने जन को संदेश देने इस कार्यक्रम का आयोजन किया।

दीपक आरदे ने कहा कांग्रेस भाजपा से जनता का विश्वास अब उठ गया है,निश्चित ही कार्यक्रताओ की मेहनत वा जनता का सहयोग और भरोसा रंग लायेगा और दिल्ली वा पंजाब के जैसे छत्तीसगढ़ भी बदला जाएगा। ब्लॉक अध्यक्ष कुशल कलिहारे ने कहा की शिक्षा और स्वास्थ हर आम आदमी के लिए आवश्यक है,निश्चित ही आप की सरकार बनेगी और शिक्षा अऊ स्वास्थ के गढ़ बनेगा हमारा छत्तीसगढ़। इस कार्यक्रम में विशेस रूप से घनश्याम चंद्राकर,डॉली साहू,संतोष देवांगन, बिशेसर सिन्हा,अमित,गुमान,देवल साहू,जागेश्वर साहू,गिरवर साहू,विनय गुप्ता,चोवेंद्र साहु,महेंद्र साहू,किरण साहू पदाधिकारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *