Breaking
Thu. Apr 23rd, 2026

nbcindia24/वीरेन्द्र भरद्वाज/ दल्लीराजहरा । परीक्षेत्रीय साहू समाज बजरंग चौक शहीद चौक दल्ली राजहरा के परीछेत्री अध्यक्ष रामेश्वर साहू एवं कमेटी के सदस्यों के द्वारा परिक्षेत्र को एक सूत्र में बांधने के लिए होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया । इसमें भक्त मां कर्मा की आरती समाज के मातृशक्ति राधिका साहू, गायत्री साहू ,गोमती साहू , निलेशवरी साहू एवं गोमती साहू के द्वारा लेने के बाद अध्यक्ष रामेश्वर साहू ने अतिथियों का स्वागत किया ।इसके बाद समाजिक गतिविधियां की जानकारी दी गई । तहसील साहू संघ दल्ली राजहरा के सचिव राधेश्याम साहू ने तहसील साहू संघ की ओर से आगामी अप्रैल माह में आयोजित कुलदेवी मां कर्मा जयंती एवं आदर्श विवाह की जानकारी उपस्थित सज्जनों को दिया। सामाजिक चर्चा , समाज के नियमावली और समाज के युवक-युवतियों को समाज में कैसे जोड़े एवं प्रेरित करें इस संबंध में जानकारी दी गई। इसके पश्चात होली गीत हां हां रे कान्हा, बृज में होली हो, का देखूं दर्पण मे मुखड़ा दया धर्म तोरे तन में जैसे गीत तथा नगाड़े की थाप तथा डीजे धुन पर बच्चे , महिलाएं युवक-युवतियों ने खूब नृत्य कर कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिए। तहसील साहू संघ से उपस्थित राधेश्याम साहू , श्याम लाल साहू, रेखुराम साहू, श्रीमती रेखा साहू, दसमल साहू, संगीता साहू, सोमवती साहू, कुमारी बाई साहू एवं परिक्षेत्र की ओर से रामेश्वर साहू, कपिल साहू ,धनीराम साहू ,सुंदर साहू आनंद साहू ,विष्णु राम साहू ,नीरज साहू ,चंदू साहू ,गोपाल साहू, रूपसी साहू ,कृपा राम साहू, अरुण साहू प्रकाश साहू निलेश वरी साहू गोमती साहू अहिल्या साहू उपस्थित थे ।

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *