Breaking
Thu. Apr 23rd, 2026

nbcindia24/वीरेन्द्र भारद्वाज/दल्लीराजहरा ।  छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी के नेतृत्व और कैबिनेट मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया जी के निर्देश पर शासन की अति महत्वकांक्षी एवं सार्वभौम पीडीएस योजना से अधिक से अधिक नागरिकों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर जी के द्वारा नगर के 48 हितग्राहियों को बीपीएल राशनकार्ड का वितरण किया गया है।

नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर जी ने बताया कि वर्ष 2018 में छत्तीसगढ़ में नई सरकार बनने के तुरंत बाद ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में  पीडीएस योजना लागू किया गया है। अब बीते तीन साल में यह बात सामने आ रही है कि वर्तमान परिस्थितियों में बेटे की शादी होने और परिवार में नई बहू आई,बेटी की विदाई हुई और ऐसी स्थिति में अब परिवार के सदस्य बढ़ रहे,और उन्हें भी नए राशन कार्ड चाहिए। हमारी सरकार ने हर परिवार की इस समस्या को संज्ञान में लिया और बढ़ते परिवारों के लिए नए राशन कार्ड बनाने का रास्ता बनाया। राशनकार्ड से जुड़े प्रत्येक मामले को प्राथमिकता से लिया जा रहा है,सार्वभौम पीडीएस योजना के माध्यम से नागरिकों को लाभान्वित करने के लिए सक्रियता से कार्य हो रहा है।राशन कार्ड वितरण के दौरान जिला योजना समिति के सदस्य व वार्ड क्रमांक-20 के पार्षद रोशन पटेल,पार्षद विजय लक्ष्मी,श्रुति यादव,चंद्रप्रकाश सिन्हा,चंद्रप्रकाश बोरकर,प्रमिला पारकर,एल्डरमैन प्रमोद तिवारी,जी ईश्वर राव,कांग्रेस स्पोर्ट्स सेल के जिला महामंत्री अजमेल सिंह रंधावा,जसविंदर गिल,स्वपनिल तामगडगे सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *