Breaking
Thu. Apr 23rd, 2026

nbcindia24/वीरेन्द्र भारद्वाज/ दल्ली राजहरा :- दल्ली राजहरा शहर के जलाराम मंदिर भवन में विश्व हिंदू परिषद की बैठक आयोजित किया गया इस बैठक में प्रमुख रूप से प्रांत में प्रचार प्रसार प्रमुख श्री जितेंद्र चौबे जी उपस्थित थे ।  दल्ली राजहरा में विश्व हिंदू परिषद के तत्वधान में जिला बालोद में राम जन्म उत्सव मनाने का निर्णय लिया गया और संगठनात्मक चर्चा करते हुए उनका विस्तार भी किया गया जिसमें संगठन के कार्य करने के लिए दायित्व भी दिया गया जिसमें बजरंग दल नगर के लिए नगर अध्यक्ष की नियुक्ति की गई शशांक तिवारी को नए दायित्व के साथ नगर बजरंग दल का नगर अध्यक्ष घोषित किया गया तथा बजरंग दल नगर सुरक्षा प्रमुख विजय कुशवाहा को नवीन दायित्व दिया गया इस बैठक में  विश्व हिंदू परिषद शहर मंत्री का दायित्व शंकर साहू को दिया गया है। विहिप के बैठक में दल्ली राजहरा शहर में रामजन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय भी लिया गया व शहर में सभी हिंदू संगठन के द्वारा मिलकर इसके आयोजन की आगामी बैठक में रूपरेखा तय करने की बात हुई। अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विहिप संगठन के द्वारा शहर की मातृशक्ति बहनों का सम्मान किया गया ।


बैठक में प्रमुख रुप से छत्तीसगढ़ प्रांत प्रचार प्रसार प्रमुख जितेंद्र चौबे,विहिप जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता,जिला कार्यकारी अध्यक्ष विजय भान, विशाल मोटवानी, सरकार पानी, कार्य.अध्यक्ष कृष्णा जयसवाल,जिला पदाधिकारी जसवंता नायक, निलेश श्रीवास्तव, विजय सिंह, गजेंद्र दास, सौरभ गुप्ता, विजय शर्मा , अर्जुन राय, सुनील पारकर ,बजरंग दल के सह संयोजक, विक्की जयसवाल, सौरभ चौहान, अभिषेक और बजरंग दल के कार्यकर्ता और विश्व हिंदू परिषद के अन्य शहर के कार्यकर्ता व मातृशक्ति उपस्थित थे।

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *