Breaking
Sat. Nov 15th, 2025

Nbcindia24/ दुर्ग। दरअसल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विधानसभा क्षेत्र में यह दूसरी बड़ी घटना है। जहाँ ग्राम बठेना में पिता पुत्र का एक ही फंदा में झूलते लाश मिली। वहीं समीप में एक पैरावट में तीन लाश भी मिली है। पैरावट में खोपड़ी दिखाई दे रहा है जिसे उनकी पत्नी के साथ दो बेटियों की होने की संभावना जताई जा रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक पाटन थाना क्षेत्र के ग्राम बठेना निवासी राम बृज गायकवाड़ पिता रंगु राम 55 वर्ष एवं उसके पुत्र संजू गायकवाड़ एक ही रस्सी में झूलते मिला। मौके पर उनकी पत्नी जानकी बाई और दोनो पुत्री ज्योति गायकवाड़ एवं दुर्गा गायकवाड़ के नही होने पर जो लाश पैरावट में है उसे उसकी पत्नी और दोनो बेटियों की होने की अंदेशा जताई जा रही है।

तार से बंधे मिले लाश

पैरावट में जो लाश है उसे तार से बांध दिया गया है जिससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि पहले पत्नी और बेटियों को जला दिया गया होगा। उसके बाद फांसी लगाकर आत्महत्या करने की अंदेशा है।

दरअसल मृतक राम ब्रिज और संजू के पैर भी जले हुए है। मौके पर एसडीओपी आकाश राव गिरपुंजे, पुलिस के आला अधिकारी व स्टॉप पहुंच कर जांच कर रही है।

आपको बतलादे की बठेना गांव से 2 किमी दूर गायकवाड़ परिवार रहता है। दोपहर गांव वालों को फंदे पर बाप बेटे की झूलने की जानकारी मिली। वहीं पैरावट में अधजली तीन महिलाओं की लाश मिली। इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गईं। उन्होंने बताया कि राम ब्रिज गायकवाड़ के परिवार में 5 लोगों का सदस्य है। इसमें उसकी पत्नी और दो बेटियां भी शामिल है। सम्भावना है कि जो लाशें पैरावट में मिली वो उनकी पत्नी और बेटियों की होगी।

दिसम्बर में खुड़मुड़ा गांव में एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विधानसभा क्षेत्र पाटन में 21 दिसम्बर की दरमियानी रात सोनकर परिवार के 4 लोगों की हत्या हुई थी। इसके बाद पाटन के बठेना गांव में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की लाश से सनसनी फैल गई है। फिलहाल फोरेंसिक और डॉग विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई है।

आईजी

वही घटना स्थल पर पहुचे दुर्ग रेंज आईजी विवेकानंद सिन्हा ने घटना स्थल पर मिल रहे सबूत व मृतक के घर में मिले सुसाइड नोट में लिखे शब्द को देख किसी परेशानी के चलते आत्महत्या करने का अंदेशा जता सुसाइड नोट परीक्षण के बाद स्पस्ट होने की बात कही।

Nbcindia24

Related Post

You Missed