Breaking
Wed. Apr 22nd, 2026

nbcindia24/वीरेंद्र भारद्वाज/ दल्लीराजहरा । नगर पालिका दल्ली राजहरा क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न वार्डों में कैबिनेट मंत्री एवं स्थानीय विधायक अनिला भेड़िया के द्वारा विकास कार्यों का भूमिपूजन किया जाएगा।
विधानसभा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष व मीडिया प्रभारी हरीश साहू ने बताया कि केबिनेट मंत्री व स्थानीय विधायक श्रीमती अनिला भेड़िया के द्वारा दिनाँक 11 फरवरी को प्रातः 11 बजे विभिन्न निर्माण व विकास कार्यों का भूमिपूजन किया जाना है,निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्य शासन द्वारा बेरोजगार नागरिकों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से महत्वाकांक्षी पौनी पसारी योजना के अंतर्गत वार्ड क्रमांक-18 में 26.88 लाख की लागत से बाजार निर्माण कार्य,नागरिकों को सुलभता से स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वार्ड क्रमांक-22 में 6 बिस्तर का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र निर्माण कार्य और वार्ड क्रमांक-27 में सतनाम सामाजिक भवन के समीप अधोसंरचना मद से 10.10 लाख को लागत से सामुदायिक भवन,किचन शेड व शौचालय निर्माण कार्य का भूमिपूजन कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न होगा,कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका के अध्यक्ष शीबू नायर करेंगे और विशेष अतिथि के रूप में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर, नगर पालिका उपाध्यक्ष संतोष देवांगन,जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष संगीता नायर उपस्थित रहेंगे। उक्त कार्यक्रम में नगर के समस्त नागरिकों को आमंत्रित किया गया है।

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *