तहसील साहू संघ राजहरा द्वारा स्थानीय साहू सदन में छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष स्व अर्जुन हिरवानी जी को उनके आकस्मिक निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया

nbcindia24/ वीरेंद्र भारद्वाज/ दल्लीराजहरा । तहसील साहू संघ राजहरा द्वारा स्थानीय साहू सदन में छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष स्व अर्जुन हिरवानी जी को उनके आकस्मिक निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।श्रद्धांजलि सभा को सम्बोधित करते हुए तहसील साहू संघ के अध्यक्ष तोरनलाल साहू ने कहा कि स्व अर्जुन हिरवानी जी बहुत ही सहज, सरल, विनम्र,मृदुभाषी स्वभाव व कुशल नेतृत्व के धनी थे।वे जिला साहू संघ बालोद के प्रथम अध्यक्ष के रूप में निस्वार्थ भाव से सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए सामाजिक संगठन को मजबूत बनाने व समाज को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाये । उन्होंने समाज में नशामुक्ति उन्मूलन व धर्मांतरण को रोकने हेतु भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।स्व हिरवानी जी का अचानक हुए निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। उनकी कमी हमेशा महसूस होती रहेगी।

तहसील साहू संघ राजहरा को भी उनका मार्गदर्शन एवम सहयोग हमेशा ही मिलता रहा है।तहसील साहू संघ उनके द्वारा किये गए समाज हित के कार्यो को सदैव स्मरण कर उनके आदर्शों पर चलने का प्रयास करता रहेगा एवम उनके आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए सादर श्रद्धासुमन अर्पित करता है एवम माँ कर्मा एवम ईश्वर से शोक संतप्त परिवार को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता है।इस अवसर पर उपाध्यक्ष गोविंद साहू, श्रीमती राधा साहू,सचिव राधेश्याम साहू, संगठन सचिव राजेश साहू, न्याय प्रकोष्ठ संयोजक श्यामलाल साहू, उप संयोजक हरख राम साहू, किशोर कुमार साहू,सचिव निर्मलदास साहू,सह संगठन सचिव संतराम साहू, सहसचिव रेखुराम साहू, संयुक्त सचिव विजय साहू, द्वारिका साहू,परीक्षेत्रीय अध्यक्षगण खूबलाल साहू, रामसिंह साहू,संतोष कुमार साहू, विष्णु साहू, जीवराखन लाल साहू, जीतराम साहू, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष नवीन साहू,श्रीमती अंजू साहू संगठन सचिव जिला साहू संघ,सचिव महिला प्रकोष्ठ श्रीमती द्रोपती साहू,अध्यक्ष महिला श्रीमती रेखा साहू, राजकिशोर साहू,अनेक साहू ,राजकुमार साहू,देवेंद्र साहू पदाधिकारीगण व सदस्यगण उपस्थित थे।

Nbcindia24

You may have missed