Breaking
Tue. Feb 24th, 2026

Nbcindia24/बालोद। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालोद में गुरुवार को विज्ञान दिवस का आयोजन किया गया। कलेक्टर जनमेजय महोबे टिकरिंग लैब में छात्राओं द्वारा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस व रोबोटिक्स के नए तकनीकों के माध्यम से तैयार किए गए विज्ञान मॉडल का अवलोकन किया। जिसमे छात्राओं द्वारा विज्ञान मॉडल की कार्यप्रणाली का प्रदर्शन कर विस्तृत जानकारी दी गई। कलेक्टर ने छात्राओं द्वारा तैयार किए गए विज्ञान मॉडल की सराहना की।

कलेक्टर महोबे ने इस अवसर पर छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्कूलों में बुनियादी शिक्षा के साथ ही नवाचार भी जरूरी है। कुछ नया जानने और दूसरों से अलग नए तरीके से कार्य करने की ईच्छा ही नवाचार का माध्यम बनता है। किसी भी नवाचार में अच्छी कल्पना व क्रिएटिव कार्य करने से सफलता अवश्य मिलती है। कलेक्टर ने छात्राओं से कहा कि वे क्रिएटिव कार्य कर स्वास्थ्य, विज्ञान व खेल सहित अन्य क्षेत्रों के विकास में अपना योगदान दे सकते हैं। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि वे शिक्षण के साथ ही अन्य गतिविधियों में भी नवाचार के माध्यम से छात्राओं को सिखाएॅ। कलेक्टर ने शाला परिसर में औषधीय पौधों का अवलोकन किया। उन्होंने शाला परिसर में रूद्राक्ष का पौधा भी रोपा। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री आर.एल.ठाकुर सहित शाला के प्राचार्य, शिक्षक व छात्राएॅ मौजूद थे।

Nbcindia24

Related Post