Breaking
Tue. Apr 21st, 2026

nbcindia24/ वीरेन्द्र भारद्वाज/ दल्लीराजहरा । पंजाब की कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजयुमो प्रदेश संगठन के आह्वान पर जिला अध्यक्ष आदित्य पिपरे एवं मंडल अध्यक्ष गोविंद वादवानी के निर्देशानुसार नगर अध्यक्ष संजीव सिंह के नेतृत्व में नगर के भाजयुमो मंडल के कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंक प्रदर्शन किया। नगर के जैन भवन चौक में पंजाब की कांग्रेस सरकार उनकी तुच्छ राजनीति एवं पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के विरोध में जमकर नारेबाजी किया गया।

नगर अध्यक्ष संजीव सिंह ने पंजाब कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री पर आरोप लगाते हुए कहा पंजाब दौरे पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के सुरक्षा व्यवस्था पर पंजाब सरकार की दोहरी चरित्र और सुरक्षा व्यवस्था की लापरवाही जानबूझकरकी गई है। जिसके विरुद्ध में आज भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा पंजाब की कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री चरणसिंह चन्नी का पुतला दहन किया गया है। जिसमें विशेष रूप से कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *