Breaking
Sun. Apr 19th, 2026

nbcindia24/वीरेन्द्र भारद्वाज/ दल्लीराजहरा । पुलिस महानिरीक्षक महोदय दुर्ग रेंज , दुर्ग के आदेश क्रमांक – पुमनि/दुर्ग रेंज/स्था/डी/5555/2021 दिनांक 24.12.2021 के परिपालन में आज दिनांक 25.12.2021 को जिला बालोद में पदस्थ प्रधान आरक्षक का कार्यालय आदेश क्रमांक – पु. अ./बालोद/स्था/एच/690/2021 के तहत सात प्रधान आरक्षकों को सहायक उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है ।जिसमें बलराम कोस, होमप्रकाश सलामे, जीवराज रावटे, सीता गोस्वामी, लता तिवारी ,देवनाथ ठाकुर ,लक्ष्मण प्रसाद नवरंगे शामिल है वर्तमान में प्रधान महिला आरक्षक लता तिवारी दल्ली राजहरा थाने में पदस्थ हैआज दिनाँक 25/12/2021 को पुलिस अधीक्षक बालोद, श्री सदानंद कुमार द्वारा इन सभी पदोन्नत सहायक उप निरीक्षक को स्टार सेरीमनी कंट्रोल रूम बालोद में आयोजित कर , स्टार लगाया गया। इस दौरान अति0 पुलिस अधीक्षक श्री दौलत राम पोर्ते, उप पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर, श्री सोन साय मौर्य, श्री बोनिफास एक्का, रक्षित निरीक्षक श्री मधुसूदन नाग , निरीक्षक श्री रोहित मालेकर तथा कार्यालय से श्री टी0 पी0 मरकाम, श्री छबि नायक, श्री चेतन ठाकुर तथा अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *