Breaking
Mon. Apr 20th, 2026

nbcindia24/वीरेन्द्र भारद्वाज/दल्लीराजहरा।  बाबा गुरु घासीदास जी के जयंती के अवसर पर सतनामी समाज द्वारा नगर के वार्ड क्रमांक-22 एवं वार्ड क्रमांक-27 स्थित सतनाम भवन प्रांगण में गुरु पर्व समारोह बड़े धूमधाम धाम से मनाया गया, । गुरु गद्दी एवं जैतखाम की पूजा अर्चना के पश्चात पंथी नृत्य सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें समाज के लोगों ने बढ़कर हिस्सा लिया।।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर जी ने गुरु गद्दी एवं जैतखाम का पूजा अर्चना कर नगर के समृद्धि व खुशहाली का कामना किया और सभी नगर वासियों को बाबा गुरुघासीदास जी के जयंती के अवसर पर बधाई एवं शुभकामनाएं दिया।


कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर जी,मंत्री मीडिया प्रभारी विवेक मसीह जी,सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष संतोष पांडेय जी,नपा के पूर्व उपाध्यक्ष रवि जायसवाल जी,पार्षद गण सूरज विभार जी,स्वप्निल तिवारी जी,एल्डरमैन प्रमोद तिवारी जी,कांग्रेस नेता रामकुमार शर्मा जी सहित सतनामी समाज के पदाधिकारीगण, गणमान्य नागरिक मंचस्थ थे।

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *