Breaking
Wed. Apr 22nd, 2026

nbcindia24/वीरेन्द्र भारद्वाज/ दल्लीराजहरा । छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी व जिला कांग्रेस कमेटी बालोद के निर्देशानुसार केबिनेट मंत्री व लोकप्रिय क्षेत्रीय विधायक श्रीमती अनिला भेंडिया जी के मार्गदर्शन पर ब्लॉक अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर जी व नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर जी के नेतृत्व में ब्लाक कांग्रेस कमेटी दल्लीराजहरा के द्वारा दिनांक 24 नवम्बर  को वार्ड नं 24, 25 व वार्ड नं 21 में देश में बढ़ती मंहगाई एवं केंद्र सरकार की नाकामियों और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जन जागरण अभियान पदयात्रा निकाला गया।नगरवासियों को केंद्र सरकार की जनविरोधी नीति वाले तीन काले कानून वाला कृषि बिल को किसानों व कांग्रेस सहित विपक्षी पार्टियों के भारी विरोध के बाद वापस लेने की जानकारी दी गई और बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार के बारे में बताया गया।

छत्तीसगढ़ प्रदेश में कांग्रेस के भूपेश सरकार के 3 साल की उपलब्धियों को पाम्पलेट पुस्तक व पर्चा के माध्यम से बताया गया । जनजागरण अभियान पदयात्रा कार्यक्रम को राजहरा नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर जी,ब्लॉक अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर जी,मंत्री मीडिया प्रभारी विवेक मसीह,प्रदेश सेवादल कार्यकारी अध्यक्ष संतोष पांडे, प्रदेश महिला कांग्रेस सचिव रुकसाना बेगम,नगर अध्यक्ष महिला कांग्रेस चम्पा साहू, एल्डरमैन जगदीश श्रीवास, जिला सचिव अल्पसंख्यक विभाग विलसन मैथ्यू, महामंत्री राधे मण्डावी,युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष हरीश साहू ने सभा को सम्बोधित किया ।

कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक प्रभारी महामंत्री विवेक मसीह व आभार प्रदर्शन ब्लॉक प्रवक्ता जेबा कुरैशी ने किया।कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी – प्रदीप बबलू,रामू शर्मा, विलियम भौरा,रूबी एंथोनी, फ्रांसिस कोलीनएल्डरमैन – के वी अब्राहम, ममता पांडेय, जगदीश श्रीवास पार्षदगण – रुकसाना बेगम,रोशन पटेल,ब्लॉक पदाधिकारी – कचरमल जैन,श्रीनिवास राव,सुरेश ठाकुर,नवीन कथूरिया, जितेंद्र मेश्राम,हरिश खस,अजय बघेल,रमेश भगत, ताराचंद बघेल,अमेश्वर सेन, मनोज साहू,पप्पू श्रीवास, पप्पू पंजवानी,प्रदीप सहारे,डोमेन्द्र सावलकर,कश्मीर सिंह चीमा,बसंत साहू,अनिल कोम्बेयुवक कांग्रेस से – परितोष हंसपाल मोहम्मद मेराज, अभिषेक राव,कमलेश बघेल,अश्विन डोंगरे,नितेश कश्यप,राकेश ठाकुर, वीरसिंह,राजेश सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

 

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *