Breaking
Tue. Apr 21st, 2026

nbcindia24/ वीरेन्द्र भारद्वाज /दल्लीराजहरा । सेल में कार्यरत लगभग 56 हजारकर्मचारियों के लंबित वेतन समझौता हेतु एन. जे.सी.एस. की बैठक नई दिल्ली मेआयोजित की गई थी। इसबैठक में लगभग 58 माह के इंतजार के बाद एक सम्मानजनक वेतन समझौता किया गया। बैठकमें लम्बी चर्चा हुए इस चर्चा के पूर्व प्रबंधन एवं सभी श्रमिक संगठनों केगुप की बैठक हुई।सयुक्त  खदान मजदूर संघ एटक के महासचिव कवल जीत मान ने बताया कि
कोर ग्रुप में 13 प्रतिशत एम.जी.बी. एवं 28 प्रतिशत पर्क दिये जाने हेतु द्वारा प्रस्ताव रखा
गया। इसके बाद एन.जे.सी.एस. की बैठक में प्रबंधन ने 25 प्रतिशत का प्रस्ताव दिया, परन्तु सभीश्रमिक संगठनों ने यह कहा कि प्रबंधन को अपने प्रस्ताव में बढ़ोतरी करनी चाहिए और सभी यूनियन 27 प्रतिशत तक पर्क लेने हेतु सहमत हो चुके थे। चर्चा के दौरान प्रबंधन ने पहले 26
प्रतिशत और बाद में अंतिम प्रस्ताव 26.5 प्रतिशत दिया तथा यह कहा कि यदि 26,5 प्रतिशत मेंसमझौता वार्ता सफल नहीं होती है तो यह बैठक खत्म किया जायेगा। उसके बाद सभी श्रमिक सगठनों की अलग से बैठक हुई। जिसमें यह अधिकांश एन.जे.सी.एस. सदस्यों का कहना था कि25.5 एवं 27 प्रतिशत में केवल आधा प्रतिशत का ही अंतर है। जो कि बहुत ही मामूली राशि है।जबकि समझौता नहीं होने की वजह से प्रत्येक माह हर कर्मचारी का हजारों रूपयों का नुकसान
हो रहा है। समझौता ना करना कर्मचारियों के हित में नहीं होगा और लम्बे समय से इंतजार कर
रहे कर्मचारी निराश हो जायेंगे। इसलिए बहुमत के आधार पर यह निर्णय लिया गया कि प्रबंधन
के पास कर्मचारियों का लाखों रूपये का एरियर्स की राशि रखी गई है जिसका भुगतान करना भी
जल्द से जल्द आवश्यक है। इसलिए समझौता जल्द से जल्द हो जाना चाहिए। अंत में दो श्रमिक संगठनों को छोड़कर एटक, इंटक एवं एच.एम.एस. के द्वारा कर्मचारियों का लंबित वेतन समझौता कराया गया इस समझौते के अनुसार यह समझौता 02.01.2017 से लागू माना जायेगा यह समझौता 10 वर्षों के लिए है मिनिमम गारेण्टी बेनिफिट बेसिक + डी.ए. पर 13 प्रतिशत का लाभ
दिया जायेगा , कर्मचारियों को मिलने वाले वेलफेयर बेसिक का 26.5 प्रतिशत देय होगा।
इसके अलावा कर्मचारियों को मिलने वाले अन्य भत्ते जैसे की नाईट शिफ्ट एलाउन्स, माइंस
एलाउन्स, डिफिकल्ट ऐरिया स्पेशल एलाउन्स, वासिंग एलाउन्स, अण्डर ग्राउण्ड एलाउन्स, नर्सिंग
एवं अग्निशसन विभाग में मिलने वाले विशेष एलाउन्स मिलते रहेगें। यह सभी एलाउन्स वर्तमान
पद्धति से ही मिलता रहेगा। इस पर कोई बदलाव नहीं होगा। एरियर्स में पहली किश्त का भुगतान29 अक्टुबर को होने वाली बोर्ड मिटिंग में स्वीकृति के बाद दे दिया जायेगा। जो कि 1.04.2020से अब तक देय होगा। शेष एरियर्स की राशि का भुगतान जो कि 01.01.2017 से 31.03.2020 तक
का है। अगली एन.जे.सी.एस. की बैठक में इस पर निर्णय लिया जायेगा। इसके अलावा एग्रीमेंट काप्रारूप, पे स्केल, हाउसरेन्ट एलाउन्स, एवं ठेका श्रमिकों पर अगली एन.जे.सी.एस. की बैठक में चर्चाकी जायेगी। इस समझौते से समस्त कर्मचारियों में हर्ष व्याप्त है।

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *