Breaking
Tue. Apr 21st, 2026

nbcindia24/ वीरेन्द्र भारद्वाज /दल्लीराजहरा । केबिनेट मंत्री व लोकप्रिय क्षेत्रीय विधायक श्रीमती अनिला भेंडिया के मार्गदर्शन पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री अशोक बाम्बेश्वर जी के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्लीराजहरा के पदाधिकारियों द्वारा आज 17/10/2021 को वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं का सम्मान उनके घर जा कर किया गया।श्री सी के पांडेय जी अति वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पूर्व ब्लॉक उपाध्यक्ष,पूर्व इंटक महामंत्री तथा उनकी धर्मपत्नी श्रीमती एम डी शर्मा जी का उनके घर वार्ड नं 22 में जा कर शॉल व श्रीफल से सम्मान किया गया। ब्लॉक उपाध्यक्ष मोहन लाल साहू जी ने सी के शर्मा जी के संक्षिप्त जीवनी पर प्रकाश डाला। पूर्व में उनके द्वारा पार्टी हित में किए कार्यों का उल्लेख किया गया।
शर्मा जी ने कांग्रेस पार्टी पर लिखी कविता का पाठ किया।इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर व नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर सम्मान समारोह के अवसर पर सभा को सम्बोधित किया।अंत में नगर के दिवंगत पूर्व नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष स्व. करतार सिंह बेदी, ओंकारनाथ जायसवाल, अत्तर सिंह बेदी, बृज लाल शर्मा,रामभरोसा सहारे, उमाशंकर ताम्रकार जी को स्मरण करते हुए 2 मिनट का मौन रखा गया। इस अवसर पर प्रदेश सचिव व जिला महामंत्री काशीराम निषाद, मंत्री मीडिया प्रभारी विवेक मसीह,जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत बोकड़े, मुस्लिम समाज के सचिव जुबैर अहमद,ब्लॉक महामंत्री श्रीनिवास राव,सुरेश कुमार ठाकुर,रूबी एंथोनी,कोषाध्यक्ष नवीन कथूरिया,प्रवक्ता जेबा कुरैशी,सचिव अजय बघेल, पप्पू पंजवानी,लता मेश्राम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे।

 

*विवेक मसीह*
*प्रभारी महामंत्री*
*ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्लीराजहरा*

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *