Breaking
Tue. Apr 21st, 2026

nbcindia24/ वीरेन्द्र भारद्वाज /दल्लीराजहरा । रविवार को नगर पंचायत चिखलाकसा क्षेत्र में कलेक्टर द्वारा धनवंतरी योजना के तहत सस्ती दवाई दुकान हेतु चिखलाकसा में बने काम्प्लेक्स, दुकानो का निरीक्षण किया गया, तथा जनऔषधि केंद्र हेतु दुकानों के बारे में दूकान खोलने हेतु चर्चा की गई एवं दुकानों को जल्द से जल्द संचालित करने के अधिकारियों को निर्देश दिये गए , जिसमें सांसद प्रतिनिधि विक्रम धुर्वे द्वारा दुकानों के आबंटन एवम शासकीय उ.मा. वि. चिखलाकसा जर्जर स्कूल के बारे में चर्चा किया गया । कलेक्टर द्वारा बताया गया कि स्कूल हेतु प्रस्ताव शासन को नया भवन हेतु 1.5 करोड़ का प्रस्ताव प्रेषित किया जा चुका है,इस दौरान मुख्य रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमति भिखी मसिया, उपाध्यक्ष श्री अब्दुल इब्राहिम सैयद, पार्षद गण श्रीमति कुंती देवांगन, विमला जैन, लीला डड़सेना, सुनीता गुप्ता, संगीता साहू, पूर्व पार्षद राजू रावटे, एवं विजय डडसेना , और नगर पंचायत के उपअभियंता श्री शशिकांत वर्मा, लिपिक श्री राहुल मेंढे, सफाई दरोगा श्री सन्नी चौधरी, श्री राकेश साहू, श्री केशव पटेल, दुरेन्द पटेल, पुष्कर दास एवं अन्य सफाई कर्मचारी उपस्थित थे ।

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *