Breaking
Wed. Apr 22nd, 2026

Nbcindia24/बालोद जिला मुख्यालय से लगे ग्राम जंगेरा में शुक्रवार 17 सितंबर को छत्तीसगढ़ सर्व लोहार विश्वकर्मा समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्या मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आगमन प्रस्तावित है।

कार्यक्रम स्थल में तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे कलेक्टर

जिसे देखते हुए जिला प्रशासन युद्ध स्तर पर पूरी तैयारियों में जुटी हुई है जिले के कलेक्टर जन्मेजय महोबे अनुविभागीय अधिकारी सहित तमाम अधिकारी लगातार मौके का जायजा ले तैयारियों पर नजर रखे हुए हैं वही पुलिस विभाग भी सुरक्षा के दृष्टिकोण से नजर बनाए हुए हैं।

कार्यक्रम स्थल की तैयारियां

बुधवार सुबह से ही आला अफसर, कर्मचारी अन्य तैयारियां और सफाई व्यवस्था पूरा कराने में जुट गये बंजारी धाम के समीप कार्यक्रम स्थल को जेसीबी मशीन लगाकर समतल करने के साथ ही हेलीपैड भी तैयार किए जा रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 17 सितंबर को हेलीकॉप्टर के माध्यम से जुंगेरा हाईस्कूल ग्राउंड पर उतरेंगे हालांकि अभी तक आधिकारिक प्रोटोकॉल जारी नहीं हुआ है।

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *