Breaking
Wed. Apr 22nd, 2026

Nbcindia24/वीरेंद्र भारद्वाज दल्लीराजहरा । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय एवं किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्यामबिहारी जायसवाल के आह्वान पर प्रदेश मंत्री पवन साहू के निर्देशानुसार, जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष तोमन साहू एवं मंडल अध्यक्ष गोविंद वाधवानी, मनीष झा के नेतृत्व में एक दिवसीय तहसील स्तरीय प्रदर्शन किया गया जिसमें कांग्रेस द्वारा किसानों के खिलाफ किये जा रहे अन्याय के खिलाफ भाजपा ने एकजुट होकर आवाज बुलंद दी। ज्ञात हो कि कांग्रेस सरकार द्वारा प्रदेश के किसानों से की गई वादाखिलाफी एवं 7 सूत्रीय मांगों को लेकर भाजपा किसान मोर्चा द्वारा तहसील मुख्यालय डौंडी में किए गए धरना प्रदर्शन में दल्ली राजहरा क्षेत्र के अनेक कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदेश किसान मोर्चा के सह मीडिया प्रभारी नागेंद्र चौधरी मोनू ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य में सर्वाधिक प्रताड़ित एवं अपमानित अगर कोई वर्ग है तो वह किसान वर्ग ही है । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सिर्फ किसान हितेषी होने का ढोंग कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी सदैव किसानों के हितों एवं अधिकारों के लिए आवाज बुलंद करती रही है। भारतीय जनता पार्टी दल्ली राजहरा मंडल के महामंत्री राकेश द्विवेदी ने कहा कि प्रदेश का किसान पहले ही अल्प वर्षा एवं खाद बीज की कमी‌ से परेशान हैं वहीं सरकारी संरक्षण में अघोषित बिजली कटौती होने से किसानों को दोहरी मार पड़ रही है। प्रदेश सरकार 1 नवंबर से धान खरीदी प्रारंभ करें एवं पिछले 2 वर्ष के बोनस की राशि को एकमुश्त किसानों के खाते में जमा करें।भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष किरण सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सिर्फ अपने स्वार्थ के लिए किसानों का नाम लेती है लेकिन आज तक प्रदेश सरकार ने किसानों के हित में कोई भी नई योजना लागू नहीं की है ।अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महेंद्र पिपरे ने किसान मोर्चा द्वारा किए गए धरना प्रदर्शन को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि किसानों की एकजुटता से प्रदेश सरकार किसानों की मांगों को पूरा करने के लिए बाध्य होगी। इस अवसर पर प्रमुख रूप से भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भूपेंद्र श्रीवास,भाजपा दल्ली राजहरा मंडल के उपाध्यक्ष सुजीत झा , जिला किसान मोर्चा के सह मीडिया प्रभारी शंकर साहू,किसान मोर्चा दल्ली राजहरा मंडल के अध्यक्ष उमेश विश्वकर्मा, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला कार्यसमिति सदस्य पार्षद राजेश कांबले , अनुसूचित जनजाति मोर्चा की जिला कार्यसमिति सदस्य मनीष उइके, युवा मोर्चा दल्ली राजहरा मंडल के उपाध्यक्ष निलेश श्रीवास्तव , सुमित जैन, आदि उपस्थित थे।

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *