Breaking
Thu. Apr 23rd, 2026

Nbcindia24/Chhattisgarh/गरियाबंद के फिंगेश्वर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब दिन दहाड़े सरेआम एक युवक की निर्ममतापूर्वक हत्या कर दी गयी फिंगेश्वर के सूखा नदी बोरिद मोड़ के पास मछली दुकान में इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया गया।

मृतक युवक का नाम संदीप चंद्राकर है, जो कांग्रेसी नेता का रिश्तेदार बतलाया जा रहा है, मृतक युवक संदीप चंद्राकर महासमुंद का रहने वाला है, जो पेशे से मछली व्यवसायी है, और इसी धंधे में पैसे के लेनदेन को लेकर उसका आरोपियों से विवाद हुआ।

जिसके बाद आरोपियों ने धारदार हथियार से दिनदहाड़े उसकी हत्या कर दी घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए हत्या में शामिल तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया है, एक आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है और जिन्हें पुलिस द्वारा जल्द गिरफ्तार कर लेने की बातों पर जोर दे रहें है।

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *