दिन के उजाले में दूल्हे को सपना दिखा दुल्हन ने भरवाया सिंदूर, पहने मंगलसूत्र और रात होते ही छत से छलांग लगा लुटेरी दुल्हन हो गई नौ दो ग्यारह।

90 हजार रुपय में सौदा तय करके रचाई शादी, शादी की रात ही दुल्हन छत से कूद कर भागी, दूल्हे की शिकायत पर पुलिस ने 5 लोगों पर किया मामला दर्ज, तीन को लिया हिरासत में।

Nbcindia24/Mp/ पैसे की लालच में न जाने लोग क्या से क्या कर जाते हैं शादी जैसे पवित्र रिश्तों को भी पैसे के लालच में भेंट चढ़ा देते हैं कुछ ऐसा ही मामला मध्य प्रदेश से सामने आया। जहां भिंड के गोरमी इलाके में एक दुल्हन अपनी शादी वाली रात ही अपनी ससुराल की छत कूदकर भाग निकली। दूल्हे ने शादी करने के लिए पूरे ₹90000 में सौदा तय किया था। ठगी का शिकार हुए दूल्हे ने गोरमी थाने में 5 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। गोरमी थाना पुलिस ने 3 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की है। जानकारी के अनुसार गोरमी इलाके में रहने वाले दिव्यांग सोनू जैन की शादी नहीं हुई थी। सोनू जैन के परिचय के ग्वालियर निवासी उदल खटीक ने सोनू जैन को बताया कि वह उसकी शादी कर देगा लेकिन इसके बदले में उसे ₹100000 देने होंगे। सोनू जैन ने ₹90000 में सौदा तय कर लिया। मंगलवार को उदल खटीक अनीता रत्नाकर नाम की एक महिला को लेकर गोरमी पहुंच गया। अनीता रत्नाकर के साथ अरुण खटीक और जितेंद्र रत्नाकर को भी लेकर ऊदल खटीक गोरमी पहुंचा। इसके अलावा एक अन्य व्यक्ति भी उदल खटीक के साथ था। यहां सोनू जैन की शादी अनीता के साथ घर में ही परिवार के लोगों के सामने संपन्न करवाई गई। मंगलसूत्र पहनाया गया मांग भरी गई। सोनू के घर वालों ने दूल्हा दुल्हन को आशीर्वाद भी दिया।

नेट फ़ोटो

इसके बाद सभी लोग सोने चले गए। अनीता के साथ आए जितेंद्र रत्नाकर जिसे अनीता ने अपना भाई बताया था और अरुण खटीक दोनों कमरे के बाहर सोने चले गए जबकि रात के वक्त अनीता ने खुद की तबीयत खराब होने का बहाना बनाकर छत पर चली गई। आधी रात के वक्त जब घर वालों की नींद खुली तो उन्होंने बहू को तलाश में शुरू किया लेकिन बहू कहीं नजर नहीं आई। अनीता छत से कूद कर भागने की फिराक में थी लेकिन गश्त कर रही अनीता को भागते हुए पकड़ लिया। इसके बाद दूल्हा बने सोनू ने गोरमी थाने पहुंचकर अपने साथ हुई इस धोखाधड़ी की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने सोनू जैन की शिकायत पर से उदल खटीक जीतेंद्र रत्नाकर अरुण खटीक और अनीता रत्नाकर समेत एक अन्य अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। साथ ही पकड़े गए तीनों आरोपियों से पूछताछ भी शुरू कर दी है।

सोशल मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार लगाई गई खबर

Nbcindia24

You may have missed