Breaking
Thu. Feb 5th, 2026

छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले में पुलिस और बदमाशों के बीच फायरिंग की बड़ी घटना सामने आई है। बीते दो रातों में पामगढ़ और शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के 5 अलग-अलग स्थानों पर डकैती और हत्या के प्रयास की वारदातों को अंजाम देने वाले 8 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

नौवें आरोपी रामनाथ की गिरफ्तारी के दौरान उसने पुलिस टीम पर कट्टे से फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे काबू में लिया गया।

इन वारदातों में 13 आम नागरिक घायल हुए हैं, जिनमें से 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर घायलों का इलाज बिलासपुर और रायपुर के अस्पतालों में जारी है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से रॉड, लोहे के पाइप, डंडा, बेल्ट, बाइक, स्कूटी, मोबाइल फोन सहित 4 लाख 9 हजार रुपये नगद बरामद किए हैं। मामला थाना शिवरीनारायण और थाना पामगढ़ क्षेत्र से संबंधित है।

जांजगीर-चांपा के पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि जिले में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई आगे भी सख्ती से जारी रहेगी।

शोसल मिडिया रिपोर्ट..

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *