Breaking
Sun. Apr 19th, 2026

गरियाबंद ब्रेकिंग : शोभा थाना अंतर्गत ग्राम रक्शापथरा के जंगल क्षेत्र से पुलिस और फोर्स ने भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की है.जब्त विस्फोटक माओवादियों द्वारा आईईडी बनाने के लिए डम्प किया गया था.संयुक्त ऑपरेशन में जिला पुलिस बल गरियाबंद की ऑपरेशन टीम ई-30, बीडीएस और सीआरपीएफ की यंग प्लाटून 65 बटालियन शामिल थी.

टीम ने जंगल में सर्च के दौरान पत्थरों के नीचे छिपा विस्फोटक जखीरा बरामद किया.मौके से एक कुकर, इलेक्ट्रिक स्विच, इंजेक्शन, दवाइयां और बम टैबलेट सहित कई सामान मिले हैं.पुलिस का कहना है, कि यह सामान ग्रामीणों और पुलिस पार्टी को नुकसान पहुँचाने की साजिश का हिस्सा था.

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *