गरियाबंद @ गोबरा नवापारा क्षेत्र में GST विभाग की बड़ी कार्यवाही जारी है, राइस मिलर्स के कुर्रा स्थित गोदाम में छापामार कार्यवाही कल देर रात से जारी है, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यह वही गोदाम है, जो पहले महक राइस मिल और जय कुलेश्वरनाथ राइस मिल के नाम से संचालित था. टीम गोदाम में रखे दस्तावेजों और स्टॉक की बारीकी से जांच कर रही है.
बताया जा रहा है की कार्यवाही के दौरान अवैध गुटखा निर्माण, टैक्स चोरी और बिलिंग में अनियमितता के सबूत मिलने की बात सामने आ रही है, टीम ने मौके से गुटखा बनाने की 9 मशीनें जप्त की हैं, फिलहाल GST अधिकारी गोदाम संचालक विक्की साधवानी से पूछताछ कर रहे हैं,वहीं क्षेत्र में इस कार्यवाही को लेकर हड़कंप मचा हुआ है, स्थानीय व्यापारियों में भी हलचल तेज है, फिलहाल कार्यवाही जारी है, GST की टीम अभी भी मौके पर मौजूद है।

