Breaking
Fri. Apr 17th, 2026

गरियाबंद @ भारतीय जनता पार्टी के युवा इकाई भाजयुमो के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद आज अपने प्रथम गरियाबंद जिला आगमन पर पहुंचे भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा का जिले के भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया, राजिम के पंडित सुन्दर लाल शर्मा चौक में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने अपने प्रदेश अध्यक्ष के प्रथम आगमन पर जोरदार आतिशबाजी कर फूल, मालाओं से स्वागत किया।

इसके बाद भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष का कारवां आगे बढ़ता गया, जहां कोपरा, पाण्डुका, मालगांव में कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकालकर तिरंगा चौक तक रैली की शक्ल में प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया गया, जिसके बाद भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा गरियाबंद भाजपा कार्यालय पहुंचे जहां भाजयुमो कार्यकर्ताओं के साथ जिले के भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर जिले में चल रहे युवा मोर्चा के कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा का ये दौरा आने वाले वक्त में अपनी नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर काफी अहम है।

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *