Breaking
Fri. Apr 17th, 2026

गरियाबंद से राहुल ठाकुर की रिपोर्ट @ गरियाबंद में ओडिसा सीमा से लगे क्षेत्रों में धान खरीदी शुरू होने से पहले बिचौलिए फिर सक्रिय हो गए हैं, हमेशा की तरह समर्थन मूल्य में धान खपाने ओडिशा से लाकर अवैध भंडारण शुरू कर दिया गया है, बिचौलियो की सक्रियता देखते हुए अब प्रशासन भी अलर्ट मोड में है.

बीती रात देवभोग तहसीलदार ने ओडिसा नवरंगपुर जिले की सीमा से 400 बोरा से ज्यादा मात्रा में धान भर कर आ रहे ओडिसा पासिंग ट्रक को जप्त कर लिया है.सूचना मिली थी, कि यह ट्रक लगातार सीमावर्ती इलाके में धान डंप कर रहा है, पकड़े जाने पर ट्रक चालक कोई भी वैधानिक दस्तावेज नहीं दिखा सका.

दरअसल इलाके के कृषि रकबे में प्रति एकड़ अधिकतम 10 से 12 क्विंटल धान की पैदावारी होती है, जबकि सरकार 20 क्विंटल तक खरीदी करती है, अंतर की मात्रा को भरपाई करने ओडिसा से आयातित धान पर निर्भर होते हैं, ओडिसा में धान की दोनों सीजन में बमफर पैदावारी होती है, ऐसे में कम कीमत में लाकर बिचौलिए भी जमकर मुनाफाखोरी करते हैं, हालांकि प्रशासन ने इसे इस बार रोकने बेहतर समन्वय स्थापित कर अभियान चलाने का दावा कर रही है.

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *