Breaking
Mon. Apr 20th, 2026

छत्तीसगढ़/ नाबालिग लड़कियों के फोटो का दुरुपयोग कर सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देने वाले आरोपी को नारायणपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी निहाल सागर ने पीड़िता की पुरानी तस्वीरों को एडिट करके अश्लील रूप में परिवर्तन कर व्हाट्सएप पर भेजा था और धमकी दी थी कि इन तस्वीरों को सोशल मीडिया और मोहल्ले में वायरल कर देगा।

नारायणपुर जिले माड़ीन चौक मुरिया पारा का जहां आरोपी निहाल सागर पिता लखमू सागर उम्र 18 वर्ष निवासी मोबाइल पर नाबालिक लड़की के फोटो का दुरपयोग कर उन्हें सोशल मीडिया वाट्सअप में बादनाम करने की धमकी देता था, अज्ञात व्यक्ति द्वारा 14 अगस्त 2025 को शिकायत दर्ज कराई गई उसकी बेटी की पुरानी तस्वीरों का दुरुपयोग कर एडिट करके अश्लील रूप में परिवर्तन कर व्हाट्सएप पर भेज आरोपी ने तस्वीरों को सोशल मीडिया और मोहल्ले में वायरल करने धमकी दी है। पीड़िता व उसकी बेटी मानसिक रूप से प्रताड़ित हुई। नारायणपुर पुलिस अपराध पंजीबद करते हुए आरोपी को जेल भेजा गया।

आरोपी की गिरफ्तारी:

नारायणपुर पुलिस ने आरोपी निहाल सागर को उसके मोबाइल नंबर के आधार पर पहचान कर गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध करना स्वीकार किया।

आरोपी के खिलाफ कार्रवाई:

नारायणपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद करते हुए उसे जेल भेज दिया है। आरोपी के कबूलनामा और साक्षी के आधार पर कार्रवाई की गई है।

पुलिस की कार्रवाई:

नारायणपुर पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कह रही है।

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *