Breaking
Mon. Apr 20th, 2026

छत्तीसगढ़ बालोद जिले के गुरूर परिक्षेत्र के कंकालिन गांव में एक तेंदुआ मुर्गियों का शिकार करने के लिए किसान बलराम गोटा की बाड़ी में घुस गया और वहां लगे तार में फंस गया। ग्रामीणों ने जब तेंदुए को देखा, तो उन्होंने तुरंत गुरूर वन विभाग को सूचित किया। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को सुरक्षित रेस्क्यू करने के लिए रायपुर के एक्सपर्ट टीम को बुलाया गया है। एक्सपर्ट टीम के आने के बाद तेंदुए को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाएगा।

 

ऐसी घटनाएं पहले भी बालोद जिले में हो चुकी हैं। इसी तरह की एक घटना तुमड़ीसुर गांव में हुई थी, जहां एक तेंदुआ सूअर का शिकार करने के लिए एक किसान के घर में घुस गया था और तार में फंस गया था। जिन्हें वन विभाग की टीम ने 10 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद तेंदुए को सुरक्षित बाहर निकाला था।

 

वन विभाग की टीम तेंदुए को सुरक्षित रेस्क्यू करने के लिए पूरी तरह से तैयार है और ग्रामीणों से अपील की है कि वे तेंदुए से दूरी बनाए रखें। वन विभाग की टीम उसके स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ने की योजना बना रही है।

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *