Breaking
Fri. Apr 17th, 2026

CHHATTISGARH: बलौदाबाजार जिले के रवान वन परिक्षेत्र के ग्राम मोहदा में शौच के लिए गए 32 वर्षीय सुखदेव ध्रुव पर भालू ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल सुखदेव का अस्पताल में इलाज चल रहा है। ग्रामीणों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है, उनका कहना है कि विभाग ने भालू और अन्य वन्यजीवों की आवाजाही को लेकर कोई मुनादी नहीं कराई और न ही कोई सांकेतिक बोर्ड लगाया। इससे वनकर्मियों के गश्त पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग की लापरवाही के कारण इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। इसी तरह की एक घटना गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में भी हुई थी, जहां शौच के लिए गए एक शख्स पर भालू ने हमला कर दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी। ऐसे मामलों में वन विभाग को अधिक सतर्कता बरतने और आवश्यक कदम उठाने की आवश्यकता है।

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *