Breaking
शनि. मई 2nd, 2026

छत्तीसगढ़: दंतेवाड़ा के भैरमगढ़ ब्लॉक के मगनार पंचायत के बोधघाट गांव में एक बड़ा हादसा हुआ है। बाजार से लौट रहे ग्रामीणों की नाव नदी में पलट गई, जिससे एक युवक लापता हो गया है और एक युवक नदी के चट्टान में फंसा हुआ है।

स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ग्रामीण लकड़ी की नाव (डोंगी) में सवार होकर नदी पार कर रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही बारसुर थाना पुलिस और बाढ़ बचाव दल मौके पर पहुंच गई है और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई है।

स्थानीय प्रशासन ने लापता युवक की तलाश शुरू कर दी है और फंसे हुए युवक को सुरक्षित निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस घटना के बाद क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है और परिजनों में चिंता का माहौल है।

Nbcindia24

Related Post

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *