Breaking
Tue. Apr 21st, 2026

गरियाबंद @ जिले में आए सीएम साय ने पत्रकार सुरक्षा कानून जल्द लाने का ऐलान किया है, उन्होंने पत्रकारों के सवाल के जवाब पर कहा, कि पत्रकारों की सुरक्षा का कानून जल्द लागू करेंगे, समयावधि के सवाल पर भले चुप्पी साध लिए पर सीएम इस बार पत्रकार सुरक्षा कानून जल्द लागू कराने का भरोसा दिलाए है, सीएम साय बोले कि जिस तरह बीजापुर मामले में हमने त्वरित कार्यवाही किया है, उसे पुरा देश ने देखा है।

सरकार पत्रकारों के साथ है, उन्होंने गरियाबंद जिले को 338 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात दी, विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण भूमिपूजन के साथ ही बिंद्रानवागढ़ पूर्व विधायक गोवर्धन मांझी की मांग पर देवभोग में झाखरपारा मार्ग पर 36 गांव जाने वाले मार्ग में बेलाट नाला पर उच्च स्तरीय पूल निर्माण करने का भी ऐलान किया है, सीएम साय ने यह भी ऐलान किया, कि किडनी पीड़ितों के गांव सुपबेड़ा मामले में भी जल्द विशेषज्ञों से संपर्क कर मामले की रिसर्च करवाएंगे।

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *