Breaking
Mon. Apr 20th, 2026

गरियाबंद @ जिले के राजिम इलाके में करोड़ों की ठगी का मामला सामने आया है, ट्रेड एक्सपो नाम की ऑनलाइन निवेश के माध्यम से इस ठगी को अंजाम दिया गया है, एक साल पहले जिले के कुछ शिक्षकों के समूह ने इस ट्रेडिंग कंपनी का जमकर प्रचार किया, व्हाट्स ग्रुप में लोगों को जोड़ा, जूम ऐप के जरिए ऑनलाइन मीटिंग करके बताया गया, कि 800 दिनों में निवेश की रकम पांच गुना मिलेगा, रकम के कैपिटल के आधार पर रोजाना ब्याज की रकम सीधे डॉलर में भुगतान किया गया, 800 दिन पूरे होते ही कैपिटल रकम भी वापसी का झांसा दिया, तो निवेश की होड़ मच गई।

बताए गए स्कीम के तहत तीन माह तक निवेशकों के खाते में रकम भी आने लगे, लेकिन उसके बाद रकम आना बंद हुआ तो लोगों को ठगी का अहसास हुआ, आंकड़े के मुताबिक तब तक 200 से ज्यादा लोगो ने 7 करोड़ का निवेश कर लिया था, आकर्षक स्कीम देख निवेशक जमीन जायदाद बेच कर दिल खोल कर लुटाए, बाजार से 3 प्रतिशत ब्याज पर भी रकम उठा कर ट्रेड एक्सपो में झोंक दिया, हैरानी की बात है, कि डूबने वाले निवेशकों के जिले के पुलिस परिवार के लोग भी शामिल है, मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले में एफ आई आर दर्ज कर जालसाजों को दबोचने जाल बिछाना शुरू कर दिया है।

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *