Breaking
Tue. Apr 21st, 2026

धमतरी @ जिले में एक स्कूली छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है .बतलाया जाता है कि छात्रा एक शराबी युवक की धमकियों से परेशान होकर ये कदम उठाया है .दअरसल जिले के ग्राम परसतराई गांव के रहने वाली छात्रा जो  10वीं में पढ़ाई करती थी उसे कुछ दिन से ग्राम से लगे एक लोहरसिंग गांव का एक शराबी लड़का छात्रा को जान से मारने की धमकियां दिया करता था .

इसी तरह बीते बुधवार को भी लड़की से शराबी युवक ने छात्रा को धमकी दी थी कि यदि कल स्कूल जाएगी तो जान से हाथ धोना पड़ेगा .जिस कारण भय के साए में रहते हुए परिजन ने छात्रा को गुरुवार को स्कूल नहीं भेजा था.लेकिन इससे छात्रा इतनी ज्यादा परेशान और डर चुकी थी कि परिस्थिति ने आत्महत्या जैसा कदम उठाने को मजबूर कर दिया. गुरुवार को छात्रा के परिजन खेत में काम करने गए हुए थे तब छात्रा ने घर पर ही फांसी लगा ली जब परिजन खाना खाने के लिए घर पहुंचे तो उनके होश ही उड़ गया छात्रा का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला .जिन्हे तत्काल जिला अस्पताल लाया गया वही डॉक्टरों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया .घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी मच गई है .बहरहाल पुलिस मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है .और आगे की कार्यवाही जारी है .

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *