Breaking
Thu. Apr 23rd, 2026

एनबीसी इंडिया 24 न्यूज दंतेवाड़ा @ प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर मेगा बस्तर ओलंपिक 2024 का आयोजन पूरे बस्तर संभाग में किया जा रहा है। मेगा बस्तर ओलंपिक के द्वारा बस्तर क्षेत्र के युवाओं के खेलों के माध्यम से विकास की मुख्यधारा से जोड़ने एक महत्वाकांक्षी प्रयास है।

इसी क्रम में आज विकासखंड स्तरीय मेगा बस्तर ओलंपिक प्रतियोगिता 2024 का मुख्यालय के हाई स्कूल मैदान अन्तर्गत शुभारंभ किया गया। शुभारंभ समारोह में विधायक चैतराम अटामी, जनपद पंचायत अध्यक्ष सुनीता भास्कर, जिला पंचायत सदस्य रामूराम नेताम, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष जयदयाल नागेश, नगरपालिका उपाध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं सीईओ जनपद पंकज कुमार अंगारे उपस्थित थे। विकासखण्ड स्तरीय मेगा बस्तर ओलंपिक प्रतियोगिता 09 नवंबर से 12 नवंबर तक चलेगी।

उल्लेखनीय है कि इस मेगा बस्तर ओलंपिक प्रतियोगिता में खो-खो, वॉलीबॉल, वेटलिफ्टिंग,तीरंदाजी, एथलेटिक्स, फुटबॉल,कबड्डी,हॉकी,कराटे,बैडमिंटन, रस्सा खींच जैसे प्रतियोगिता खेली जायेगी। इसके पूर्व आगंतुक अतिथियों द्वारा बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया।

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *