Breaking
Thu. Apr 23rd, 2026

धमतरी @ जिले में एक हनुमान मंदिर के प्रतिमा को असामाजिक तत्वों द्वारा किया गया तोड़फोड़ .. साथ ही साथ कई टुकड़े में तोड़ने के बाद हनुमान जी की प्रतिमा को स्थान से भी फेक दिया गया .इसके साथ जिस स्थान पर हनुमान जी के प्रतिमा स्थापित था उस स्थान पर गुटखा खाकर थूका भी गया है,पूरा मामला है धमतरी जिले के नगरी विकासखंड के ग्राम छिपली का जहां जंगल जाने के मार्ग में एक हनुमान का प्रतिमा स्थापित किया गया था जहा रोज पूजन किया जाता है .

जब ग्रामीण मंदिर प्रांगण में पहुंचे तो उनके होश उड़ गए प्रतिमा अपने स्थान पर मौजूद नहीं था और उस स्थान पर थूकने से लाल कलर से रंग गया था।प्रतिमा को आस पास खोजा गया तो हनुमान भगवान की प्रतिमा खंडित अवस्था में मिली जिसके बाद हिन्दू समाज काफी आक्रोश में आकर धमतरी sp कार्यालय पहुंच सभी हिंदू युवक ने जय श्री राम का नारा लगते हुए आरोपी पर कड़ी कार्यवाही करने की बात कही है यदि 7 दिनों के अंदर कार्यवाही नहीं किया जाता तो आगे उग्र आंदोलन करने की हिदायत दिया है।इस घटना के बाद हिंदु संगठनों में काफी रोष देखा जा रहा है ।बहरहाल पुलिस मामला को संज्ञान में लेते हुए आगे की कार्यवाही में जुट गए है।

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *