Breaking
Tue. Apr 28th, 2026

CHHATTISGARH/ बालोद जिला में एक बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है जिन्हें गुण्डरदेही में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।

जिले के रनचिरई थाना अंतर्गत ग्राम मासुल में बड़े भाई ने जमीनी विवाद के चलते अपने ही छोटे भाई के ऊपर धारदार हथियार से हमला कर दिया है जिससे छोटे भाई अश्वनी साहू उम्र 36 वर्ष के गले, हाथ, कमर व अन्य जगहों में काफी गंभीर चोट आया है जिन्हें इलाज के लिए सीएचसी गुण्डरदेही लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने से हायर सेंटर रेफर किया गया है।

घटना के बाद रनचिरई पुलिस गांव पहुंच पूरे मामले की जांच करवाई में जुट आरोपी बड़े भाई कमलेश साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *