Breaking
Sat. Apr 25th, 2026

राहुल ठाकुर गरियाबंद @ मैनपुर विकासखंड के नक्सल प्रभावित क्षेत्र के लगभग एक दर्जन से ज्यादा ग्रामों के हजारो आदिवासी कमार पिछले 15-20 दिनों से हाथियों के आतंक के साये में जीने को मजबूर हैं, ग्रामीण रात में अपना घर छोड़कर दूसरों के पक्के मकानों के छतो मे या पानी टंकी के छत पर बिता रहे हैं, यहां अब तक सैकड़ो एकड़ फसल बर्बाद हो गई है, तो वहीं कई लोगों के घरों को हाथियों ने उजाड़ दिया है, इन स्थितियों के बीच बिंद्रा नवागढ़ के विधायक जनक लाल ध्रुव इन दर्जनों गांव का दौरा किए, मोटरसाइकिल से नदी नालों को पैदल पार कर गांव में पहुंच ग्रामीणों का दुख दर्द सुनकर उन्होंने कहा कि वह लौटते ही वन मंत्री और मंत्रालय पहुंच कर उन्हें जल्द से जल्द राहत के रूप में मुआवजा राशि दिलवाएंगे।

हाथियों के आतंक के चलते दर्जनों गांव के लोग अपनी जान बचाने दोपहर 3 बजे के बाद अपने घरों से नही निकल पा रहे है, हाथियों का दल प्रभावित ग्रामों मे लगातार पहुंच कर सैकड़ो एकड़ धान, मक्का, दलहन, तिलहन एवं सब्जी की फसल को पुरी तरह से नुकसान पहुंचा रहे है, ग्रामीणों ने विधायक को बतलाते हुए कहा हमे हाथियों के आतंक से बचाया जाए सैकड़ों एकड़ फसल को हाथियों ने बर्बाद कर दिया है, वन विभाग द्वारा अब तक मुआवजा राशि नही दिया गया है, और हाथी प्रभावित ग्रामों मे वन विभाग के अधिकारी पहुंच भी नही रहे है, सिर्फ सड़क से फोटो खींचवाकर चले जा रहे है।

ग्रामीणों को उनके हाल मे जीने छोड़ दिया गया है, ग्राम छिन्दौला मे हाथी मित्र दल के सदस्यों ने विधायक को अपना दर्द बताते हुए कहा, कि पिछले 9 माह से विभाग द्वारा मजदूरी राशि नही दी गई है, और वाहन की भी सुविधा नही है, साथ ही हाथी से बचाव के लिए जो टॉर्च, सिटी स्पीकर से लोगों को बतलाने दिया जाता है, वह भी उपलब्ध नहीं कराया गया है।

विधायक जनक ध्रुव ने विभाग के अफसरो पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा हाथी प्रभावित गांवो में वन विभाग द्वारा सुरक्षा की कोई सुविधा मुहैया नही करायी गई है, सैकड़ो एकड़ धान और मक्का की फसल बर्बाद हो गई है, इन्हें मुआवजा राशि भी अब तक नहीं मिला है, इस संबंध में वे वन मंत्री से मुलाकात कर शिकायत करेंगे, तथा मंत्रालय में भी अधिकारियों को अवगत करा जल्द से जल्द राहत दिलाने का प्रयास करेंगे।

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *