Breaking
Fri. Apr 24th, 2026

धमतरी/मगरलोड @ सिहावा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मगरलोड ब्लॉक में विधायक अंबिका मरकाम के द्वारा निरंतर विकास कार्यों के लिए भूमि पूजन व निर्माण कार्यों का लोकर्पण क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में किया जा रहा है मगरलोड क्षेत्र के दौरा कार्यक्रम के दौरान विधायक अंबिका मरकाम ग्राम पंचायत ग्राम मोहदी में सामुदायिक भवन, ग्राम पंचायत जामली में सांस्कृतिक भवन एवं ग्राम पंचायत भरदा में शेड निर्माण कार्यो का लोकर्पण किया साथ ही उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि निश्चित तौर पर सिहावा विधानसभा क्षेत्र बहुत बड़ा क्षेत्रफल का विधानसभा है ।

जहां आज भी बहुत सारे विकास कार्य किए जाने की आवश्यकता है मैं निरंतर सभी ब्लॉकों में दौरा कर ग्रामीण जनों से भेंट मुलाकात कर क्षेत्र में कई विकास कार्यों के लिए भूमि पूजन व लोकार्पण कार्यों के माध्यम से क्षेत्र को विकासशील करने का प्रयास निरंतर मैं जब तक विधायक के पद पर हूं क्षेत्र में विकास कार्य यूं ही चलते रहेंगे।इस कार्यक्रम में जो आपने मुझे स्थान दिया इसके लिए आप सभी मगरलोड क्षेत्र के ग्रामीण जन एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करती हूं।

इस कार्यक्रम में विशेष रूप से पूर्व विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव ज्योति ठाकुर, अध्यक्ष जनपद पंचायत मगरलोड, विशहत राम साहू उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी, डिहू राम साहू अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमिटि मागरलोड, राजेश साहू उपाध्यक्ष जनपद पंचायत मरलोड, चंदन बफना, पूर्व अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मगरलोड, डाकवर साहू महामंत्री ब्लाक कांग्रेस कमिटि मगरलोड, हेमन्त देवांगन, सचिव जिला कांग्रेस कमिटि धमतरी, गिरीस देवांगन, सभापती, जनपद पंचायत मगरलोड रंभा नेताम जनपद सदस्य मगरलोड ,अश्वनी दानी पाल जनपद सदस्य मगरलोड, गिरी गोपाल साहू, खिलेश्वरी साहू , प्रेमा साहू, हेमलता ध्रुव एवं ग्रामीण जन व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में लोकार्पण कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *