Breaking
Fri. Apr 17th, 2026

आकाशीय बिजली की चपेट में घायल हुए लोगों का कलेक्टर ने अस्पताल जाकर जाना हाल -चाल

बेहतर ईलाज के दिए निर्देश, मृतकों के परिजनों को तत्काल दिया गया सहायता राशि

बलौदाबाजार के ग्राम मोहतरा में रविवार अपरान्ह में आकशीय बिजली गिरने से 7 लोगों की मौक़े पर ही मृत्यु हो गई वही 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल बलौदाबाजार में उपचार हेतु भर्ती कराया गया है। कलेक्टर दीपक सोनी ने घटना की सूचना मिलते ही जिला अस्पताल पहुँचकर घायलों से मुलकात की और उनका हाल -चाल जाना। उन्होंने सीएचएमओ से घायलों का के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

सीएमएच डॉ राजेश अवस्थी ने बताया की चारों का ईलाज जारी है और खतरे से बाहर हैँ। एक – दो दिन में डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।

कलेक्टर दीपक सोनी ने सीएमएचओ को चारों घायलों का बेहतर ईलाज के निर्देश दिए। वहीं इस घटना में 7 लोगों की मौक़े पर मृत्यु हो गई। कलेक्टर ने मृतकों के परिजनों को तात्कालिक सहयता राशि 15- 15 हजार रुपए तत्काल देने के निर्देश एसडीएम को दिए।

ASP अभिषेक सिंह ने बताया कि ग्राम मोहतरा में कुछ लोग़ एक पेड़ के नीचे बैठकर बातचीत कर रहे थे. उसी दौरान बिजली गिरने से ये लोग उसकी चपेट में आ गए. आकाशीय बिजली ​की चपेट में आने से सुरेश साहू, संतोष साहू, पप्पू साहू, पोखराम विश्वकर्मा, थानेश्वर साहू, देवदास, विजय साहू की मौत हो गई. वहीं चेतन साहू, बिंदराम साहू और​ ​​बिशंभर साहू घायल हैं जिनका जिला अस्पताल में इलाज जारी है। मृतकों के शव का पोस्टमार्टम पश्चात परिजनों को सौप दिया गया है।

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *