Breaking
Fri. Apr 17th, 2026

बालोद/ विश्व हिंदू परिषद जिला बालोद की बैठक संस्कार शाला बालोद में शनिवार को पधारे विहिप राजनांदगांव से विभाग मंत्री अरुण गुप्ता एवं गौरक्षा प्रांत सदस्य प्रशांत दुबे के आतिथ्य में आयोजित की गई।

बैठक में आए हुए अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर जय श्री राम के नारों के साथ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता के द्वारा की गई। अपने उद्बोधन में हिंदुओं और हिंदुत्व पर हो रहे प्रहार, धर्मांतरण, लव जिहाद, मतांतरण, गौ हत्या जैसे गंभीर मुद्दों पर विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए अपने अपने क्षेत्र में हिंदुओं को जागृत करने और इस प्रकार के कृत्यों के खिलाफ आवाज बुलंद करने के लिए एकजुट होकर लड़ाई लड़ने हेतु कहा।

बालोद जिला विश्व हिंदू परिषद संगठन में नवीन दायित्व दिए गए। जिसमें प्रमुख रूप से ममता यदु जिला उपाध्यक्ष बालोद से, अजय अग्रवाल जिला उपाध्यक्ष दल्ली राजहरा से, ओम गोलछा जिला उपाध्यक्ष डौंडी से, शंकर साहू जिला सह मंत्री दल्ली राजहरा, कैलाश साहू जिला सह मंत्री डौंडीलोहारा, प्रेम शुक्ला जिला सह मंत्री डौंडी, महेंद्र सिन्हा जिला सह मंत्री गुरुर, लक्ष्मी यदु जिला सह संयोजिका मातृशक्ति गुंडरदेही, दीपिका साहू जिला संयोजिका दुर्गावाहिनी डौंडीलोहारा, पूजा जैन जिला बाल संस्कार केंद्र प्रमुख बालोद, रत्नमाला शर्मा साप्ताहिक सत्संग प्रमुख दल्लीराजहरा, पुनिता मिश्रा बालोद जिला सेवा प्रमुख, रविकांत कोसरिया जिला गौरक्षा प्रमुख गुंडरदेही, जितेन्द्र साहड़ा जिला समरसता प्रमुख गुरुर, परस साहू विशेष संपर्क प्रमुख बालोद, दुर्गेश साहू जिला प्रचार प्रसार प्रमुख बालोद,लीलाराम डड़सेना जिला सेवा प्रमुख करहीभदर को दायित्व दिए गए।

वही डौंडी प्रखंड विहिप के अध्यक्ष सोमेश साहू, डौंडी बजरंग दल अध्यक्ष निखिल अग्रवाल को जिम्मेदारी दी गई। साथ ही बालोद शहर बजरंग दल का गठन भी किया गया है।जिसमे शहर संयोजन प्रदीप मीनपाल,
सह संयोजक सोनू भारद्वाज, सह संयोजक जीत यादव, गौरक्षा प्रमुख सुमीत शर्मा, साई आर्य, अमित केलवानी, अखाड़ा प्रमुख रवि पटेल, विकास ठाकुर, अपूर्व साहू, चिराग प्रधान राजपूत, नगर सुरक्षा प्रमुख रवि माधवानी, मनोहर यादव,
नगर सुरक्षा सह प्रमुख जागेश्वर ढीमर, अंश योगी, विद्यार्थी प्रमुख अविरल यादव, दिलेश्वर सोनकर, सप्ताहिक मिलन प्रमुख पुष्कर देशमुख, बालोद शहर कार्यक्रम प्रभारी शुभम साहू, सूरज नेताम, नीरज माधवानी को बनाया गया। बैठक में जिले भर से बड़ी संख्या में मातृ शक्ति एवं समस्त विहिप एवं बजरंग दल के कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *