Breaking
Sun. Apr 19th, 2026

सुकमा @ नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे ऑपरेशन में आज सुकमा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है सुकमा पुलिस के सामने 19 लाख के इनामी पांच हाडकोड नक्सलियो समर्पण किया है आपको बता दे कि सुकमा जिले में सक्रिय तीन महिला हार्डकोर नक्सलियों सहित पांच हार्डकोर नक्सलियों ने गुरुवार काे पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।

इनमें तीन नक्सलियों पर पांच -पांच लाख और दो पर दो-दो लाख सहित कुल 19 लाख रुपये का इनाम घोषित था पुलिस के अनुसार छत्तीसगढ़ शासन की “छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति’ एवं ‘नियद नेल्ला नार’ योजना से प्रभावित होकर तथा अंदरूनी क्षेत्रों में नवीन सुरक्षा कैम्प स्थापित होने के बाद नक्सली लगातार आत्मसमर्पण कर रहे हैं। पुलिस के बढ़ते प्रभाव के चलते आज प्लाटून नंबर 30, डिप्टी कमाण्डर पीपीसीएम कवासी दुला पिता कोसा (25 वर्ष) निवासी बडेसेट्टी पालोड़ी थाना फुलबगड़ी जिला सुकमा, प्लाटून नंबर 30 सेक्शन कमाण्डर- मेडिकल टीम कमाण्डर पीपीसीएम सोड़ी बुधरा पिता पोज्जा (27 वर्ष) निवासी मुतोड़ी थाना गादीरास जिला सुकमा तथा प्लाटून नंबर 30 सेक्शन ”ए” कमाण्डर मड़कम गंगी पति कवासी दुला पिता स्व. पोज्जा 27 वर्ष निवासी ईत्तापारा थाना फुलबगड़ी ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है.

वही तीनों नक्सलियों पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम घाेषित था। इनके अलावा प्लाटून नंबर 30 पार्टी सदस्या पोड़ियाम सोमड़ी पिता स्व. मंगडू (25 वर्ष) निवासी कोंडरे पदामपारा थाना फुलबगड़ी जिला सुकमा तथा किस्टाराम एरिया कमेटी टेलर टीम पार्टी सदस्या एवं पूर्व डीव्हीसीएम- मड़कम आयते पिता स्व. देवा (35 वर्ष) निवासी दुरमा, मेहता थाना कोण्टा जिला सुकमा ने भी आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय सुकमा में एसपी किरण चव्हाण, एएसपी नक्सल ऑप्स निखिल राखेचा सुकमा के समक्ष बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया है दो नक्सलियों पर दो-दो लाख रुपये का इनाम घोषित है प्रशासन की ओर से आत्मसमर्पित करने वाले सभी नक्सलियों को प्रोत्साहन राशि के रूप में 25-25 हजार रुपये प्रदान किया गया वही नक्सलियो पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने सहित अन्‍य घटनाओं में शामिल थे

सुकमा एएसपी नक्सल ऑप्स निखिल राखेचा ने बताया की ….

सुकमा एएसपी नक्सल ऑप्स निखिल राखेचा ने बताया नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे पुनर्वासनीति से प्रभावित हो कर 19 लाख के पांच इनामी नक्सलियों ने नक्सलियों की खोखली विचार धारा छोड़ कर पुलिस के सामने समर्पण किया है वही सभी को पुनर्वासनीति के तहत सारी सुविधा दी जाएगी

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *