Breaking
Sun. Apr 19th, 2026

रघुनंदन पंडा दुर्ग/ छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के नंदिनी थाना क्षेत्र ग्राम मेडेसरा में शादी के  पूर्व युवती तेजस्वनी के तालाब में डूबने से मौत के मामले में नया मोड़ सामने आया है। जहां युवती की डूबने से मौत नहीं, बल्कि उसकी हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया था। दरअसल, मेडेसरा की रहने वाली तेजस्वनी जोशी का 10 जुलाई को गांव के तालाब में तैरते हुए शव बरामद हुआ था। नदनी थाना  पुलिस ने इस मामले को सुलझाते हुए उसके होने वाले मंगेतर हुमन जोशी  को गिरफ्तार किया है।

दुर्ग जिले के मेडेसरा गांव में 10 जुलाई को जोशी परिवार में तेजस्वनी जोशी (19 साल) की लाश गांव के ही तालाब में मिली थी। जहां घर में बजने वाली शहनाई की आवाज मातम में बदल गई थी। घटना के बाद मामले में नंदिनी पुलिस मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच शुरू  किया गया । जांच में हत्या करने का खुलासा हुआ। जिसके बाद पुलिस ने विवेचना में जुट गई। पुलिस ने  तेजस्वनी के  होने वाले मंगेतर हुमन जोशी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। जिसमें आरोपी मंगेतर हुमन ने हत्या की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है।

नंदिनी थाना पुलिस ने जांच में  गांव के लोगों से पूछताछ करते हुए तकनीकी सहायता भी ले रही थी। इसी बीच मृतक तेजस्वनी जोशी के होने वाले मंगेतर हुमन का मोबाइल लोकेशन घटना के समय मेडेसरा गाँव में पाया गया। इस पर जब पुलिस को शक हुआ तो उन्होंने युवक मंगेतर हुमन को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो बताया कि 9 जुलाई रात तेजस्वनी से बात कर रहा था। खुद ही मिलने आने के बहाने से वहां पहुंचा और रात करीब 12 से एक बजे के करीब हत्या की नीयत से ही तेजस्वनी को तालाब के पास मिलने के लिए बुलाया।

दोनों बातचीत करने लगे। इसी बीच तेजश्वनी ने अपने होने वाले मंगेतर हुमन को कहा कि तुम्हारी शादी की व्यवस्था पर ताने मारने लगी। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई और आरोपी हुमन ने गुस्से मे तेजस्वनी के सिर को पकड़कर तालाब में डूबा दिया और सांस रुकते तक युवती को डूबा कर रखा था। वहीं आरोपी युवक  मंगेतर  हुमन ने पुलिस को बताया कि वह 11 जुलाई को रात में पुन मेडेसरा गाँव के तालाब जाकर युवती के मोबाइल को फेककर वापस अपने घर आ गया था। पुलिस ने आरोपी हुमन को संदेही के आधार पर हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ करने पर तेजस्वनी जोशी की हत्या करना स्वीकार किया है। पुलिस ने आरोपी  मंगेतर हुमन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *